महीने निकल गए, साल निकल गए,
पता नहीं खुशियों वाले दिन कहाँ निकल गए।
मई ने बहुत कुछ सिखाया,
कुछ छीन लिया, कुछ दर्द नया दे गया।
आँखों की चमक रुक सी गई है,
ज़िंदगी पता नहीं क्यों खफा सी हुई है।
सारे इल्ज़ाम खुद पर लेकर,
मैंने इस मई को किया है विदा,
पर जाते-जाते ये कह गया,
कि ज़िंदगी अब मुझसे कुछ खफा-खफा।
क्या करें अब, जवाब देने में डर लगता है,
कुछ तो मजबूरी है जो जवाब दे नहीं सकते।
अब तो हम खुद में ही गुम हैं,
अपने ही दर्द को किसी से कह नहीं सकते।