काश मैं लड़का होती , फिर यूँ न रोती।

जा सकती थी मै कहीं भी

पहन सकती थी मै कुछ भी,

किसी की कोई राेक टोक न होती

काश मैं लड़का होती , फिर यूँ न रोती।

न होता किसी का भी डर मुझको

मां बाप देते साथ मेरा न रोकते मुझको

दोस्तों के साथ जा सकती थी मैं रात को

काश मैं लड़का होती , फिर यूँ न रोती।

दुनिया वाले न उठाते सवाल मुझ पर

न होती पाबंदियां समाज की

पकड़ में न आती फिर मैं समाज की

काश मैं लड़का होती, फिर यूँ न रोती।

न देखता मुझे कोई फिर बुरी निगाहों से

न रहती मै सहम कर अपने मालिकों के घर

जो चाहती वो कर लेती

काश मैं लड़का होती…

काश मैं लड़का होती।