सेवा में,

विभागाध्यक्ष महोदय,

Rani Durgavati Vishwavidyalaya,

जबलपुर (म.प्र.)

विषय: ओपन इलेक्टिव विषय परिवर्तन हेतु आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं सौरव सिंह, बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र हूँ। वर्तमान में मेरा प्रमुख विषय (Major) Political Science तथा गौण विषय (Minor) History है। मैंने ओपन इलेक्टिव के रूप में Economics विषय का चयन किया था।

किन्तु अब मैं अपनी रुचि एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Economics विषय को बदलकर Computer Application विषय लेना चाहता हूँ।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मेरे ओपन इलेक्टिव विषय में परिवर्तन करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

धन्यवाद।

दिनांक: 31/03/26

स्थान: जबलपुर

भवदीय,

सौरव सिंह

बी.ए. प्रथम वर्ष